राजनीति में आईं खुशबू (लीड-1)
करुणानिधि से मुलाकात के बाद खुशबू ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने सही निर्णय लिया है।
खुशबू ने कहा, "मैं समझती हूं कि मैंने सही निर्णय लिया है। यह पूरी तरह मेरा अपना निर्णय है। जनता की सेवा करना मुझे प्रिय है। इसी कारण मैं राजनीति से जुड़ी हूं।"
यह पूछे जाने पर कि क्या वह तमिलनाडु विधानसभा या संसद के लिए निर्वाचित होने की इच्छा रखती हैं, खुशबू ने कहा, "चूंकि मैं पार्टी में शामिल हुई हूं, इसलिए मैं इस मामले को मुख्यमंत्री पर छोड़ूंगी कि वह मुझे क्या पद देना चाहते हैं।"
खुशबू ने इसके पहले आईएएनएस से कहा था कि वह हमेशा से पूर्ण रूप से राजनीति से जुड़ना चाहती थीं।
करुणानिधि के बारे में खुशबू ने कहा, "मेरे भीतर करुणानिधि के नेतृत्व कौशल के प्रति हमेशा बड़ा सम्मान रहा है। डीएमके से जुड़ कर मैं बहुत खुश हूं।"
ज्ञात हो कि सर्वोच्च न्यायालय ने खुशबू (40) के खिलाफ तमिलनाडु की विभिन्न अदालतों में लंबित पड़े सभी 22 मामलों से उन्हें बरी कर दिया है। खुशबू द्वारा विवाह-पूर्व संबंधों और लिव-इन संबंधों की वकालत करने पर उनके खिलाफ ये मामले चल रहे थे।
खुशबू ने 1980 में एक बाल कलाकार के बतौर 'थोड़ी सी बेवफाई' फिल्म से अभिनय की शुरुआत की थी।
उन्होंने 'लावारिस', 'कलियुगा पंडावुला', 'रानाधीरा', 'अंजादा गंडू', 'शांथी क्रांथी' और 'युगपुरुष' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications