चौथी तिमाही में एसबीआई के लाभ में 32 फीसदी गिरावट

कोलकाता, 14 मई (आईएएनएस)। वित्तीय वर्ष 2009-10 की चौथी तिमाही (जनवरी से मार्च) में देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के शुद्ध लाभ में 32 फीसदी की गिरावट आई।

इस दौरान बैंक का शुद्ध लाभ 1,867 करोड़ रुपये रहा जबकि वर्ष 2008-09 की समान अवधि में बैंक का शुद्ध लाभ 2,742 करोड़ रुपये रहा था।

बैंक की तरफ से शुक्रवार को कहा गया कि आखिरी तिमाही के दौरान कुल आय में हालांकि 1.8 फीसदी का इजाफा हुआ और यह 22,474 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। वर्ष 2008-09 की समान अवधि में यह 22,061 करोड़ रुपये था।

इन नतीजों के बाद शुक्रवार को बैंक के शेयरों में चार फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+