मप्र में दुर्घटना, 28 की मौत
मंडला, 14 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मंडला जिले के बडरी गांव में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से शुक्रवार को 28 लोगों की मौत हो गई है और कुछ अन्य घायल हो गए।
बस हाई टेंशन वायर के नीचे से गुजर रही थी तभी उसके ऊपर रखा सामान वायर से टकरा गया और दुर्घटना हो गई।
जिलाधिकारी के. के. खरे ने मरने वालों की संख्या की पुष्टि की है। घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications