यूपी: स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, 36 घायल

अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में मंगलवार को एक स्कूली बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम 36 बच्चे घायल हो गए। घायलों में छह की हालत नाजुक बताई जा रही है।

राज्यों की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

घटना जिले के जलालपुर इलाके की है, जहां सुबह रेडियंट सेंट्रल एकेडमी के छात्रों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई। जिले के पुलिस उपाधीक्षक आर.के.शर्मा ने बताया कि घायल बच्चों को अंबेडकरनगर के अलग-अलग सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 6 बच्चों की हालत चिंताजनक बनी हुई है, जिन्हें फैजाबाद जिला अस्पताल भेजा गया है।

दुर्घटना के समय बस में तकरीबन 45 बच्चे सवार थे। घायल बच्चों की उम्र 10 से 15 साल के बीच है। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पुल के निकट एक ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय ये स्कूल बस अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे गहरे गड़ढे में गिर गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+