झप्पी की बात कहकर गलत नहीं किया : संजय दत्त
लखनऊ में सोमवार शाम को संवाददाताओं से बातचीत में संजय दत्त ने मैंने मायावती जी को झ्झप्पी देने की बात कही, उसमें अभद्र कुछ भी नहीं था। उन्होंने साफ किया कि हम झ्झप्पी हम मां को देते हैं। यह एक प्रकार का आदर होता है।
दत्त ने कहा कि मैं यहीं पर हूं पुलिस चाहे तो आकर मुझ्झे गिरफ्तार कर सकती है।
गौरतलब है कि बीते लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान संजय दत्त ने प्रतापगढ़ और बाराबंकी जिलों में सपा की रैलियों में मायावती को जादू की झ्झप्पी और देने की बात कही थी। यह मामला अदालत तक जा पहुंचा था। जिसके बाद प्रतापगढ़ और बाराबंकी की जिला अदालतों ने उनके खिलाफ सम्मन जारी कर अदालत में पेश होने के आदेश जारी किए थे।
इस बारे में पूछे जाने पर दत्त ने कहा कि उन्हें अभी तक अदालत का कोई समन नहीं मिला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications