जेल तोड़ने के प्रयास में 'स्नूपी' गिरफ्तार
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक जेलकर्मी उस वक्त स्तब्ध रह गए जब उनका सामना हाथ में बंदूक लहराते 'पीनट्स' के एक चरित्र से हुआ। स्नूपी जैसी पोशाक पहना आदमी और उसका एक साथी जब जेल का दरवाजा तोड़ने में असफल रहे तो उन्होंने कारागार के अधिकारियों की कारों पर पत्थरों की बारिश शुरू कर दी।
जेल के एक सूत्र के मुताबिक, "उनके हाथ में एक बंदूक थी इसलिए इस घटना को गंभीरता से लिया गया।"
जब दोनों आदमियों की गिरफ्तारी हो गई तब यह बात सामने आई कि उन्होंने गलत जेल को अपना निशाना बनाया जबकि उन्होंने जिसे मुक्त कराने की योजना बनाई थी वह किसी और जेल में कैद था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications