गोल्फ गेंदों और टायर से रोका जाएगा तेल का रिसाव
समाचार पत्र 'द मियामी हेराल्ड' ने अमेरिकी तटरक्षक कमांडेंट थाड एलेन के हवाले से लिखा है कि इस प्रक्रिया को 'जंक' शॉट कहा जाता है और इसे काफी कारगर माना जाता है।
थाड ने कहा, "गोल्फ की गेंदों, खराब टायरों और कचरों से तेल का रिसाव रोकने का प्रयास किया जाएगा। इन वस्तुओं को जबरदस्त दबाव के साथ रिसाव स्थल में डाला जाएगा। वहां ये वस्तुएं जम जाएंगी और इससे रिसाव रुक जाएगा।"
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस काम को अमल में कब लाया जाएगा, इसका फैसला अभी नहीं हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटिश पेट्रोलियम कंपनी द्वारा रिसाव को रोकने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है।
तेल का रिसाव ब्रिटिश पेट्रोलियम कंपनी द्वारा 'डीपवाटर होरिजन ऑयल रिग' में सुधार कार्य के दौरान शुरू हुआ था। यह घटना 20 अप्रैल की है। यह रिग अमेरिकी तट से 80 किलोमीटर दूर स्थित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications