झारखण्ड में भाजपा का मुख्यमंत्री
नई दिल्ली। झारखण्ड में पिछले एक पखवाड़े से चला आ रहा राजनीतिक गतिरोध शनिवार को खत्म हो गया। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई में राज्य में अगली सरकार बनाने और उसे समर्थन देने को तैयार हो गया है।
भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी के आवास पर झामुमो, ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू), जनता दल (युनाइटेड) और झारखण्ड भाजपा के वरिष्ठ और केंद्रीय नेताओं के बीच हुई बैठक में इस बात पर सहमति बनी।
राज्यों की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बैठक के बाद भाजपा महासचिव अनंत कुमार ने संवाददाताओं को बताया, "झारखण्ड में भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री कौन होगा इसका फैसला 10 मई को संसदीय बोर्ड की बैठक में तय होगा।"
मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के पुत्र व झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा की अगुवाई में झारखण्ड में अगली सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री भाजपा तय करेगी।













Click it and Unblock the Notifications