दागेस्तान में विस्फोट, एक की मौत, 7 घायल
मॉस्को, 8 मई (आईएएनएस)। दागेस्तान के दर्बेत शहर के एक रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार रात हुए विस्फोट में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात व्यक्ति घायल हो गए।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने पुलिस सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि विस्फोटक प्लेटफार्म क्े निकट कूड़ेदान में रखे गए थे। घायलों में एक पुलिसकर्मी भी है। ताजा जानकारी के अनुसार घायलों की तादाद ज्यादा भी हो सकती है।
रूस के मुस्लिम बहुल उत्तरी काकेशियाई स्थानों विशेष तौर पर चेचन्या, दागेस्तान और इंगुशेतिया में हिंसक घटनाओं में वृद्धि हुई है। यहां आए दिन पुलिस तथा अधिकारियों को निशाना बनाने की घटनाएं होती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications