झारखण्ड के नए मुख्यमंत्री पर निर्णय जल्द : गडकरी
झारखण्ड में सरकार बनाने के लिए झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के साथ दोबारा हाथ मिलाए जाने को उचित ठहराते हुए गडकरी ने कहा, "झामुमो ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन ने लिखित रूप से और निजी मुलाकात में मुझसे अपनी गलती स्वीकार की है।"
शिमला पहुंचने पर गडकरी ने संवाददाताओं से कहा, "कांग्रेस को सत्ता में आने से रोकने के लिए सिर्फ एक मात्र विकल्प यही था कि झामुमो के समर्थन से राज्य में हमारी सरकार बने।" गडकरी शिमला में पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे और रविवार को एक रैली को संबोधित करेंगे।
झारखण्ड के मुख्यमंत्री के लिए भाजपा उम्मीदवार के चयन के मुद्दे पर गडकरी ने कहा, "संसदीय बोर्ड जल्द ही इस मुद्दे पर निर्णय लेगा।"
गडकरी ने इस बात पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया कि दोनों पार्टियां राज्य में बारी-बारी से शासन करने के फार्मूले पर काम कर रही हैं।
दूसरी ओर झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन ने शनिवार को रांची में कहा कि उनकी पार्टी और भाजपा ने राज्य में राजनीतिक गतिरोध दूर करने के लिए एक फार्मूला तैयार किया है, जिसके तहत दोनों पार्टियां राज्य में बारी-बारी से शासन करेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications