मेक्सिको खाड़ी में फैले तेल से कैंसर का खतरा
लास एंजेलिस, 8 मई (आईएएनएस)। अमेरिका स्थित पर्यावरण निगरानी संस्था ने चेतावनी दी है कि मेक्सिको की खाड़ी में भारी मात्रा में फैले तेल से कैंसर का खतरा है।
प्राकृतिक संसाधन रक्षा समिति (एनआरडीसी) ने कहा कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता और आम जनता कच्चे तेल के कई अवयवों जैसे बेंजीन, टॉलूइन और पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन्स के संपर्क में आ सकते हैं। इन सभी से कैंसर हो सकता है।
कच्चे तेल में पारा और सीसा भी होता है, इनसे भी स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है। एनआरडीसी ने कहा कि कम अवधि के दौरान इनसे स्वास्थ्य की समस्या पैदा हो सकती है और लंबे समय में इसके दुष्प्रभाव अनिश्चित हैं।
संस्था ने कहा कि तटीय इलाकों में रहने वाले कुछ लोगों को सिरदर्द, कफ और गले में परेशानी की शिकायत हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications