अफगानिस्तान में 8 नागरिकों की मौत
काबुल, 8 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के मध्य और उत्तरी इलाके में दो विस्फोटों में सात लागों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घटना में काबुल के समीप एक निजी सुरक्षाकर्मी ने एक व्यक्ति को गोली मार दी।
समाचार एजेंसी डीपीए ने लोगार प्रांत के गर्वनर के प्रवक्ता के हवाले से खबर दी है कि चरख जिले में सड़क किनारे एक वाहन में बम विस्फोट किया गया। इस विस्फोट में दो बच्चों दो महिलाओं और दो पुरुषों की मौत हो गई।
वारडाक प्रांत के गर्वनर के प्रवक्ता शाहीदुल्लाह शाहिद ने बताया कि सैयद अबाद जिले में एक निजी सुरक्षा कंपनी के वाहन को निशाना बनाकर विस्फोट किया गया। इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है।
प्रवक्ता ने बताया कि हसन खल गांव में एक निजी सुरक्षाकर्मी ने 31 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मुख्य राजमार्ग जाम कर दिया। अफगानिस्तान के व्यस्ततम राजमार्ग काबुल-कांधार पर सैकड़ों वाहनों की लाइनें लग गईं। इसी राजमार्ग से नाटो सैनिकों को आपूर्ति की जाती है। अधिकारी ग्रामीणों से बातचीत कर जाम हटाने की कोशिश में लगे रहे।
कुंदूज प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार सुबह कुंदुज प्रांत के खान अदाब जिले में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications