एस्मा के डर से मोटरमैन की हड़ताल खत्म

मुंबई। महाराष्ट्र के गृह मंत्री आर.आर.पाटील के एस्मा लगाने के बाद मुंबई में 36 घंटे से जारी लोकल ट्रेन चालकों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। महाराष्ट्र में एस्मा लागू करने के बाद राज्य सरकार ने मोटरमैनों को काम पर वापस लोटने के लिए तीन घंटे का समय दिया था। लेकिन एस्मा लागू होते ही मोटरमैनों की हड़ताल में सुस्ती नजर आयी। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि एस्मा लागू होने के बाद करीब 25 रेल चालक काम पर तुरंत लौट आए।

महाराष्ट्र सरकार ने विश्वास जताया था कि वह इस समस्या का हल शाम तक हर हाल में निकाल लेगी। अशोक चव्हाण ने कहा था कि "हमें इस समस्या का हल शाम तक निकलने की उम्मीद है। हड़ताली रेल चालकों से वार्ता के लिए हम तैयार हैं।"मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने रेल मंत्री ममता बैनर्जी से बात-चीत की। इसके बाद सभी प्रमुख लोगों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री ने मोटरमैनों पर एस्मा लगा दिया था।

महाराष्ट्र सरकार ने हड़तालियों को काम पर वापस लाने के लिए दूसरे हथकंडे भी आजमाए। पश्चिमी और केंद्रीय रेलवे ने हड़ताल के खिलाफ बंबई उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की है। इसके अलावा छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (सीएसटी) और चर्चगेट स्टेशनों से करीब 170 हड़ताली रेल चालकों को गिरफ्तार किया गया। उन पर अपने सहकर्मियों को काम पर लौटने में बाधा डालने का आरोप लगाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+