न्यूयॉर्क विस्फोटक मामले में तालेबान का हाथ नहीं

Times Square
न्यूयॉर्क के व्यस्त टाइम्स स्क्वेयर पर मिले कार बम की जाँच कर रहे अधिकारियों का कहना है कि अभी तक उन्हें इस घटना में तालेबान या अन्य किसी इस्लामी चरमपंथी संगठनों के शामिल होने का सबूत नहीं मिला है.

पाकिस्तान स्थित चरमपंथी संगठन तालेबान ने एक संदेश जारी करके इसकी ज़िम्मेदारी ली थी. पुलिस आयुक्त रे केली ने पत्रकारों को बताया कि एक अधेड़ गोरे व्यक्ति को वीडियो फ़ुटेज में देखा गया है और फ़िलहाल उसे संदिग्ध माना जा रहा है. वीडियो फ़ुटेज में इस गोरे व्यक्ति को अपनी टी-शर्ट उतारकर एक बैग में भरते देखा गया है.

अमरीका में आंतरिक सुरक्षा मामलों की मंत्री जैनेट नैपोलिटानो ने कहा है कि अधिकारी इस घटना को काफ़ी गंभीरता से ले रहे हैं. उन्होंने इसे संभावित आतंकवादी हमला कहा है. जैनेट नैपोलिटानो ने कहा कि जाँचकर्ता फ़ॉरेंसिक सबूतों की जाँच कर रहे हैं, जिनमें कार से मिले उंगलियों के निशान भी शामिल हैं.

न्यूयॉर्क के मेयर माइकल ब्लूमबर्ग ने कहा है कि न्यूयॉर्क में एक घातक हमला टल गया है. शनिवार की रात न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वेयर पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक वहाँ खड़ी एक निसान पाथफ़ाइंडर कार से धुँआ निकलने की सूचना पुलिस को मिली. टाइम्स स्क्वेयर पर सामान बेचने वाले 58 वर्षीय ड्वेन जैक्सन की नज़र इस गाड़ी पर इसलिए गई, क्योंकि यह गाड़ी बेतरतीब तरीक़े से पार्क की गई थी.

जब जैक्सन इस गाड़ी के पास गए तो उन्होंने देखा कि इंजन चालू था और इग्निशन में चाबी लगी हुई थी. उन्होंने पास से गुज़रते एक पुलिस अधिकारी को चौकस किया. तभी गाड़ी से धुँआ निकलना शुरू हो गया. इसके बाद तो वहाँ अफ़रा-तफ़री मच गई. पुलिस ने इलाक़े को घेर लिया और लोगों को वहाँ से हटा दिया गया. बाद में पुलिस ने विस्फोटकों को निष्क्रिय किया. पुलिस के मुताबिक़ इस गाड़ी में गैसोलीन, प्रोपेन, तार और घड़ियाँ थी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+