बीपी पर बढ़ रहा है दबाव

बीपी पर बढ़ रहा है दबाव

मेक्सिको की खाड़ी में हो रहा तेल रिसाव अमरीका के लिए एक बड़ी पर्यावरण संकट बनता जा रहा है.

इस बीच तेल कंपनी बीपी पर अमरीका में दबाव बढ़ता जा रहा है कि वह अपने तेल कुएँ से हुए रिसाव को नियंत्रित करने के लिए और संसाधन उपलब्ध कराए.

अमरीका के आंतरिक सुरक्षा मंत्री जैनेट नैपोलिटानो और लुइज़ियाना प्रांत के गवर्नर बॉबी जिंदल, दोनों ने ही ब्रितानी तेल कंपनी बीपी से आग्रह किया है कि वो समुद्र में तेल के फैलाव की समस्या से निपटने के लिए और संसाधन उपलब्ध कराए.

बीपी का कहना है कि उसने तेल रिसाव के स्रोत को बंद करने के लिए समुद्र तल में रसायनों का उपयोग करना शुरू कर दिया है.

कंपनी की रिसाव वाले इलाक़े में एक नया तेल कुआँ भी खोदने की भी योजना है ताकि मौजूदा कुएँ पर दबाव कम किया जा सके.

लेकिन तेज़ हवाओं के कारण तेल के फैलाव को रोकने की रणनीति काम नहीं कर रही है.

इस बात की आशंका व्यक्त की जा रही है कि तेल लुइज़ियाना प्रांत के दक्षिणी पूर्वी हिस्से की झीलों तक में पहुँच सकता है.

उधर लुइज़ियाना के बाद फ़्लोरिडा, अलबामा और मिसिसीपी राज्यों ने भी अपने यहाँ आपात स्थिति की घोषणा कर दी है.

विशेषज्ञों का मानना है कि तेल के फैलाव के कारण मछली उद्योग से जुड़े लोगों की रोज़ीरोटी पर बुरा असर लंबे समय तक महसूस किया जाएगा.

इस बीच पशु संरक्षण से जुड़े संगठनों के अनुसार तेल में सने समुद्री पक्षियों को पशु चिकित्सा केंद्रों में पहुँचाने का काम शुरू हो चुका है.

उल्लेखनीय है कि मेक्सिको की खाड़ी से लगा अमरीका का तटवर्ती इलाक़ा मछलियों और पक्षियों की सैंकड़ो विशेष प्रजातियों का घर है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+