राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन पर बंद रहेंगे बाजार
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने अक्टूबर में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन और समापन वाले दिन कनॉट प्लेस सहित यहां के प्रमुख बाजारों को बंद रखने की सलाह दी है। राष्ट्रमंडल खेल तीन से 14 अक्टूबर तक होंगे। सुरक्षा इंतजामों के मद्देनजर पुलिस की ओर से यह सलाह दी गई है। खेलों का उद्घाटन और समापन समारोह दक्षिणी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा।
पढ़ें: उपहार अग्निकांड के दोषी अंसल बंधुओं को जमानत
दिल्ली की मशहूर खान मार्केट इस स्टेडियम से महज दो किलोमीटर की दूरी पर है। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत ने बताया, "इस बारे में विभिन्न बाजार संगठनों को परामर्श जारी करने की प्रक्रिया को हम पूरा करने में लगे हैं। हम चाहते हैं कि इन दो दिनों के दौरान आयोजन स्थलों के निकट के बड़े बाजारों को बंद रखा जाए। आमतौर पर जिस दिन बाजार बंद रहते हैं, इसके एवज में उन्हें उस दिन खोला जा सकता है।"
पुलिस की इस सलाह पर खान मार्केट व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजीव मेहरा ने कहा, "हम पुलिस के दिशा-निर्देश का पालन करेंगे क्योंकि सुरक्षा का विषय प्रमुख है। राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़ा कुछ भी हमारे राष्ट्रीय गौरव से ताल्लुक रखता है।"













Click it and Unblock the Notifications