बिहार: भीड़ के चलाये पत्थरों से 7 पुलिसवाले घायल
पटना। पटना में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति की हत्या के बाद गुस्साये लोगों ने थाने में जमकर पत्थरबाजी की। इस घटना में दो अधिकारियों सहित सात पुलिसकर्मी घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार पटना सिटी के रामधनी रोड पर सुबह अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने विजय कुमार यादव उर्फ विजय गोप की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने थाने में पहुंचकर पत्थरबाजी की और आगजनी कर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने पुलिस के एक वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
भीड़ की पत्थरबाजी से 7 पुलिसवाले घायल हो गये। पुलिस का कहना है कि "यह घटना आपसी रंजिश का परिणाम है। हम पूरे मामले की छानबीन कर रही है और इलाके में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।" पुलिस के अनुसार यादव हत्या के एक मामले में गवाह था जिसकी गवाही न्यायालय में एक दो दिनों में होने वाली थी।













Click it and Unblock the Notifications