भारत के बारे में बढ़ती सकारात्मक राय

भारत के बारे में बढ़ती सकारात्मक राय

बीबीसी के एक सर्वेक्षण के अनुसार पूरी दुनिया में भारत के बारे लोगों की राय लगभग सकारात्मक है केवल चीन के लोगों की राय अलग है.

बीबीसी सर्वेक्षण के दौरान नवंबर, 2009 से फ़रवरी, 2010 तक क़रीब 30 हज़ार लोगों से बातचीत की गई है.

जिन 27 देशों में मतदान हुआ, उनमें से 15 में भारत के दुनिया पर असर के बारे में राय सकारात्मक है, दो की राय नकारात्मक है और दो देशों के लोगों की राय विभाजित है.

अमरीका की छवि में सुधार

भारत के प्रभाव के बार में किए गए सर्वेक्षण में 37 फ़ीसदी लोगों की राय सकारात्मक है जबकि 31 फ़ीसदी की राय नकारात्मक है जबकि 33 फ़ीसदी लोगों ने इस बारे में कोई राय व्यक्त नहीं की.

सर्वेक्षण में भारत के बारे में नकारात्मक राय रखने वाले लोगों की संख्या में चार फ़ीसदी की कमी आई जबकि सकारात्मक रुख़ में दो फ़ीसदी की कमी आई है यानि कुल मिलाकर इसमें वृद्धि हुई है.

यूरोप में भारत के बारे में राय नकारात्मक थी लेकिन इस रुख़ में अब बदलाव आया है.

भारत के बारे में फ़्रांस के लोगों का रवैया नौ फ़ीसदी सकारात्मक हुआ है, ये 29 फ़ीसदी से बढ़कर 38 फ़ीसदी हो गया है.

जर्मनी के लोगों का रुख़ भी 10 फ़ीसदी सकारात्मक हुआ है और इसमें 22 से 32 फ़ीसदी की वृद्धि हुई है.

पुर्तगाल के लोगों के नकारात्मक सोच में 11 फ़ीसदी की कमी आई है और ये 46 से गिरकर अब 35 फ़ीसदी हो गया है.

लेकिन इन देशों में अब भी बहुतायत नकारात्मक रुख़ वाले लोगों की है.

इधर इटली में भी नकारात्मक सोच वालों की संख्या 43 से गिरकर 34 फ़ीसदी हो गई है.

चीन के रुख़ में ठंडापन

लेकिन चीन के लोगों के रुख़ में भारत के रुख़ के बारे में ठंडापन आया है.

चीन के नकारात्मक रुख़ वाले लोगों की संख्या 47 फ़ीसदी हो गई है जबकि सकारात्मक रुख़ वाले लोगों की संख्या 29 फ़ीसदी रह गई है.

चीन और पाकिस्तान में भारत के बारे में सबसे अधिक 48 फ़ीसदी लोगों की राय नकारात्मक है.

इसके बाद जर्मनी की नंबर आता है जहाँ 46 फ़ीसदी लोगों की राय भारत के बारे में नकारात्मक है.

हालांकि ख़ुद चीन के बार में दुनिया के लोगों की राय विभाजित है.

बारह देशों के लोगों की राय चीन के प्रभाव के बारे में सकारात्मक है जबकि 12 की नकारात्मक है और तीन की विभाजित है.

ग़ौरतलब है कि 27 देशों में 41 फ़ीसदी लोगों की राय चीन के बारे में सकारात्मक है, जबकि 38 फ़ीसदी की राय नकारात्मक है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+