पोलैंड के राष्ट्रपति का अंतिम संस्कार संपन्न

उनकी अंतिम यात्रा के दौरान हज़ारों लोग सड़कों के किनारे फूल अर्पित करते रहे. उन्हें 21 तोपों की सलामी भी दी गई. जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया गया वहाँ राज परिवार के लोगों और राजनेताओं का अंतिम संस्कार होता रहा है.
हालांकि अंतिम संस्कार कार्यक्रम में परिजनों, मित्रों और विश्वनेताओं को ही शामिल होने की अनुमति थी लेकिन इसे शहर में बड़ी स्क्रीनों पर दिखाया जाता रहा. इस कार्यक्रम के लिए दुनिया भर से कई बड़े नेता पहुँचने वाले थे लेकिन आइसलैंड में ज्वालामुखी की राख की वजह से उन्हें अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी.
हालांकि रूस के राष्ट्रपति दमित्रि मेदवेदेव वहाँ पहुँच गए थे. इससे पहले शनिवार को पोलैंड की राजधानी वारसा में मृतकों के लिए एक श्रृद्धांजलि सभा की गई थी.












Click it and Unblock the Notifications