जेसिका मामले में सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगी फैसला

Manu Sharma
बहुचर्चित जेसिका लाल हत्याकांड मामले में आज सुप्रीम कोर्ट अपना फ़ैसला सुनाएगी.

इस मामले में हाई कोर्ट ने मुख्य अभियुक्त मनु शर्मा को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई थी. न्यायमूर्ति पी सथाशिवम और स्वातंत्र कुमार की पीठ ने आठ फरवरी को इस मामले में फैसला लिया था लेकिन यह सज़ा आज सुनाई जाएगी.

उल्लेखनीय है कि निचली अदालत ने इस मामले में मनु शर्मा को बरी कर दिया था लेकिन हाई कोर्ट ने मनु को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सज़ा दी थी. मनु शर्मा ने अपने वकील राम जेठमलानी के ज़रिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी और तर्क दिया था कि हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान ही उनके ख़िलाफ़ फैसला देने का मन बना लिया था.

जेठमलानी ने तर्क देते हुए कहा था कि अख़बारों में पहले ही मनु शर्मा की फोटो छापी गई थी और हाई कोर्ट ने सुनवाई अदालत के सभी तथ्यों को नकार दिया था. हालांकि सरकारी वकील गोपाल सुब्रमण्यम ने कहा था कि मनु शर्मा के ख़िलाफ़ पर्याप्त सबूत थे.

अभियोजन पक्ष के अनुसार मॉडल जेसिका लाल को मनु शर्मा ने टैमरिंड कोर्ट कैफ़े में एक झगड़े के बाद गोली मार दी थी. यह घटना 29 अप्रैल 1999 की है. इस मामले में मनु शर्मा के अलावा विकास यादव और अमरजीत सिंह गिल के भी नाम है और हाई कोर्ट ने इन दनों को भी दोषी करार दिया था. मनु शर्मा हरियाणा कांग्रेस के नेता विनोद शर्मा के पुत्र हैं जबकि विकास यादवा उत्तर प्रदेश के दबंग नेता डीपी यादव के पुत्र हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+