लड़कों को कार तो लड़कियों को गुड़िया पसंद

एक ब्रितानी विश्वविद्यालय में हुए अध्यय से भी इसकी पुष्टि होती है. इसके तहत 90 बच्चों को चुना गया और उन्हें भांति भांति के खिलौने दिए गए. फिर ये देखा गया कि कौन बच्चा किस खिलौने से कितनी देर खेलता है.
पता चला कि लड़के ज़्यादातर समय कार और गेंद से खेल रहे थे जबकि लड़कियों का रुझान गुड़ियों की ओर था. अध्ययनकर्ताओं के मुताबिक खिलौना चुनने में भी लिंग के आधार पर रुझान दिखाई देता है. इस अध्ययन रिपोर्ट को शुक्रवार को ब्रिटिश साइकोलॉजिकल सोसाइटी के सुपुर्द किया गया है.
लिंग के आधार पर रंगों, खिलौनों और खेलों को चुनने की जो आम धारणा है, वो छोटे से छोटे बच्चे में भी दिखी. लड़के सीधे गेंद और काले कार के खिलौने की ओर लपके जबकि लड़कियाँ सीधे टेड्डी बीयर और गुड़ियों की ओर.












Click it and Unblock the Notifications