परमाणु सुरक्षा पर बनी सहमति
परमाणु
सुरक्षा सम्मेलन में चार वर्षों के भीतर दुनिया भर के असुरक्षित परमाणु पदार्थों पर नियंत्रण मज़बूत करने की सहमति बनी है. साथ ही सभी परमाणु भंडारों की सुरक्षा के लिए चार सूत्रीय योजना तैयार की गई है. वॉशिंगटन में सम्मेलन ख़त्म होने पर अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि यह सहमति दुनिया को सुरक्षित रखने के खयाल से अहम है. id="toptextpromo">योजना
के तहत सहमति बनी है कि सभी देश अपने परमाणु पदार्थों की रक्षा के लिए ख़ुद ज़िम्मेदार होंगे और यह आतंकवादियों तक नहीं पहुँचे ये सुनिश्चित करेंगे. चार साल के भीतर ये कोशिश की जाएगी कि परमाणु पदार्थों की अवैध तस्करी की आशंका को ख़त्म किया जाए. सम्मेलन के दौरान ही रूस और अमरीका ने अपने 60 टन प्लूटोनियम नष्ट करने के लिए समझौते पर दस्तख़त किए. id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>अमरीका
ने कहा है कि इस प्लूटोनियम का इस्तेमाल बिजली संयंत्रों में किया जाएगा. दोनों देशों के पास इतना प्लूटोनियम है जिससे 17 हज़ार परमाणु हथियार बनाए जा सकते हैं. इसके लिए अमरीका चार अरब डॉलर की राशि मुहैया कराएगा.











Click it and Unblock the Notifications