बैतूल से अगवा किशोरी भोपाल में बरामद
भोपाल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से अगवा की गई एक 17 वर्षीय किशोरी को भोपाल के काजीकैंप इलाके से बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर इन्हें बैतूल पुलिस के हवाले कर दिया।
भोपाल के पुलिस प्रभारी ने बताया कि बैतूल जिले के बैतूल बाजार इलाके से लापता हुई किशोरी को काजीकैंप इलाके से तीन युवकों के साथ पकड़ा गया। इसके बाद किशोरी और तीनों युवकों को बैतूल जिले की पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार 12 फरवरी को बैतूल बाजार से यह किशोरी अचानक लापता हो गई थी। काफी तलाश करने के बाद किशोरी के परिजनों ने पुलिस में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। इसी आधार पर पुलिस ने किस्मत, इमरान, जुबैदुल्ला नामक तीन युवकों को धर दबोचा।













Click it and Unblock the Notifications