यूरेनियम भंडार ख़त्म करेगा यूक्रेन

Ukraine
वॉशिंगटन में परमाणु सुरक्षा सम्मेलन से ठीक पहले यूक्रेन ने उच्च संवर्धित यूरेनियम के भंडार को ख़त्म करने पर सहमति जताई है. व्हाइट हाउस ने इस संबंध में घोषणा की है और बताया है कि यूक्रेन संवर्धित यूरेनियम के भंडार को वर्ष 2012 तक ख़त्म कर देगा.

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता के मुताबिक़ ये भंडार इतना बड़ा है कि इससे कई परमाणु हथियार बनाए जा सकते हैं. यूक्रेन अपने नागरिक परमाणु शोध केंद्र में कम संवर्धित यूरेनियम का इस्तेमाल करेगा. इस समय वॉशिंगटन में परमाणु सुरक्षा सम्मेलन के लिए 47 देशों के राष्ट्राध्यक्ष इकट्ठा हुए हैं. ये बैठक अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बुलाई है.

यूक्रेन की घोषणा के बारे में व्हाइट हाउस के प्रवक्ता स्कॉट गिब्स ने कहा, "आज यूक्रेन ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है कि वो वर्ष 2012 तक अपने उच्च संवर्धित यूरेनियम के भंडार को ख़त्म कर देगा. अमरीका क़रीब 10 वर्षों से ऐसा चाह रहा था. इतने यूरेनियम से कई परमाणु हथियार बनाए जा सकते हैं."

वॉशिंगटन से बीबीसी संवाददाता जोनाथन मार्कस का कहना है कि परमाणु सुरक्षा सम्मेलन का मक़सद चरमपंथियों के हाथों को संवर्धित यूरेनियम और प्लूटोनियम जैसे पदार्थों की पहुँच से दूर रखना है, जिनका इस्तेमाल परमाणु हथियार बनाने में हो सकता है. बीबीसी संवाददाता का कहना है कि हो सकता है कि यूक्रेन की इस घोषणा का समय पहले से तय हो, लेकिन इतना तो तय है कि इस सम्मेलन से पहले राष्ट्रपति ओबामा इस तरह की ख़बर ही सुनना चाहते होंगे.

अमरीकी अधिकारियों का कहना है कि अपने संवर्धित यूरेनियम के भंडारों को ख़त्म करने के लिए यूक्रेन को अमरीका की ओर से तकनीकी और वित्तीय सहायता मिलेगी. आकलन ये है कि इस समय दुनियाभर में 1600 टन उच्च संवर्धित यूरेनियम है. इसके अलावा 500 टन प्लूटोनियम भी मौजूद है. कुल मिलाकर इनसे एक लाख 20 हज़ार परमाणु हथियार तैयार हो सकते हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+