प्रचंड गर्मी से झुलसा उत्तर प्रदेश
लखनऊ। पूरे देश में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। लेकिन सबसे बुरा हाल उत्तर भारत का हो रहा है। उत्तर भारत के ज्यादातर इलाके तेज लू और कड़ी धूप से झुलस रहे हैं। उत्तर प्रदेश में गर्मी से लोगों का हाल बुरा है। राज्य के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।
पढ़ें - उत्तर भारत में भीषण गर्मी, पारा 44 के पार
पिछले 24 घंटे के दौरान सुल्तानपुर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा है, जहां अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा वाराणसी 45, रायबरेली 44, इलाहाबाद 43.9 और लखनऊ का तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच से छह डिग्री सेल्सियस अधिक था।
मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता ने बताया कि गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश से आने वाली गर्म और शुष्क हवाओं के साथ वातावरण में नमी की कमी और साफ आसमान के कारण गंगा के मैदानी इलाकों के तापमान में वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि अगले 48 घंटों के दौरान गर्मी से राहत मिलने की संभावना न के बराबर है।













Click it and Unblock the Notifications