अग्निकांड में मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा
राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग ने मंगलवार को बताया कि अग्निकांड के पीड़ितों को प्रति परिवार एक क्विंटल खाद्यान्न एवं 250 रुपये नकद की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। इसके अलावा आग लगने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त पक्का मकानों के लिए 35,000 तथा कच्चे मकान के लिए 10,000 रुपये पीड़ित परिवारों को दिया जाएगा।
विभाग के अनुसार झोपड़ी में रहने वाले पीड़ित परिवारों को 2,000 रुपया मुआवजा दिया जाएगा। अग्निकांड में पशुओं के मरने की स्थिति में प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा।
गाय और भैंस के मरने की स्थिति में 10,000, बकरी के लिए 1,000, बैल के लिए 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications