इंफोसिस को 10 फीसदी वृद्धि का अनुमान (लीड-2)
इंफोसिस की तरफ से मंगलवार को कहा गया कि उम्मीद है कि मौजूदा वित्त वर्ष में 10 फीसदी की वृद्धि के साथ कंपनी की कुल आय 25,017 करोड़ रुपये होगी। भारतीय लेखा मानक के अनुसार, वित्त वर्ष 2009-10 की समाप्ति पर कंपनी की कुल आय 22,742 करोड़ रुपये है।
अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय नियामक प्रणाली (आईएफआरसी) के तहत कंपनी को वित्त वर्ष 2010-11 में 17 फीसदी वृद्धि के साथ 5.6 अरब डॉलर के कुल आय का अनुमान है।
इसी तरह, भारतीय लेखा मानक के तहत कंपनी को मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल से जून) में कुल 5,941 करोड़ रुपये की आय का अनुमान है। इस तिमाही के लिए कंपनी की अनुमानित वृद्धि वित्त वर्ष 2009-10 की समान अवधि की तुलना में 8.6 फीसदी अधिक है।
आईएफआरएस के तहत मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में पिछले वित्त वर्ष के समान अवधि की तुलना में 19 फीसदी वृद्धि के साथ 1.34 अरब डॉलर की आय का अनुमान है।
इंफोसिस द्वारा मंगलवार को जारी किए नतीजों के अनुसार वित्त वर्ष 2009-10 में कंपनी के शुद्ध लाभ में चार फीसदी का इजाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2009-10 में कंपनी को कुल 6,219 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ जबकि वित्त वर्ष 2008-09 में यह आंकड़ा 5,975 करोड़ रुपये था।
वित्त वर्ष 2009-10 में कंपनी को कुल 22,742 करोड़ रुपये की आय हुई जो पिछले वित्त वर्ष 2008-09 की तुलना में 4.84 फीसदी अधिक है। वित्त वर्ष 2008-09 में कंपनी की कुल आय 21,693 करोड़ रुपये थी। ये अांकड़े भारतीय लेखा मानक पर आधारित हैं।
अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय नियामक प्रणाली (आईएफआरएस) के तहत कंपनी के कुल सालाना आय में 2.5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 2009-10 में कंपनी की कुल आय 1.3 अरब डॉलर है जबकि वित्त वर्ष 2008-09 में यह आंकड़ा 1.28 अरब डॉलर था।
कंपनी को वित्त वर्ष 2009-10 की चौथी तिमाही में कुल 1,600 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। पिछले साल की समान अवधि की तुलना में इसमें 0.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications