मप्र में भीषण गर्मी

पिछले एक सप्ताह में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है और ताममान में भी तेजी से उछाल आ रहा है। भोपाल स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान कार्यालय के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। वहीं खजुराहो सबसे गर्म रहा जहां तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार तापमान में यह उछाल उत्तरी -पश्चिमी हवाओं के जोर के चलते आया है। आने वाले दिनों में गर्मी और भी बढ़ सकती हैं।

इन दिनों प्रदेश में आलम यह है कि सुबह से ही गर्मी अपना असर दिखाने लगती है और दोपहर के 12 बजे तक गर्मी का असर पूरे जोर पर होता है। इतना ही नहीं सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगता है। यही कारण है कि पूरी दोपहर लोग घरों में दुबककर रहने को मजबूर हो गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+