खाप नेताओं का दोषियों के बचाव का संकल्प (लीड-1)
पूरे हरियाणा और आसपास के राज्यों की 20 से अधिक खापों के नेताओं ने समान गोत्र में विवाह करने वाले मनोज और बबली की वर्ष 2007 में हुई हत्या के दोषी ठहराए गए छह लोगों के बचाव के फैसले की अचानक घोषणा की। इनमें से पांच को मौत की सजा दी गई है।
सर्वखाप सर्वजाट महापंचायत के इस फैसले का हरियाणा के खाप नेताओं के एक हिस्से ने विरोध किया और कहा कि बैठक में सभी दृष्टिकोणों को रखने की अनुमति नहीं दी गई।
खाप नेताओं ने अपना विरोध जताने के लिए एक सड़क को जाम कर दिया और कहा कि हरियाणा सरकार को उन्हें आश्वासन देना होगा कि हिंदू विवाह कानून, 1955 में संशोधन करके समान गोत्र, समान उपजातियों और समान गांव में विवाह पर प्रतिबंध लगाने के लिए वह केंद्र सरकार को लिखेगी।
वास्तव में भारतीय संविधान को चुनौती देते हुए अपने संबोधन में कुछ वक्ताओं ने कहा कि करनाल की अदालत का फैसला खाप द्वारा कायम परंपरा के खिलाफ है।
राज्य सरकार और पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को खाप महापंचायत द्वारा लिए गए विवादास्पद फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं की।
असंतुष्ट खाप नेता राज्य सरकार के खिलाफ टकराव की ओर बढ़ रहे हैं। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने हाल ही में पंचायतों के कई फैसलों के खिलाफ निर्णय दिया है। इनमें विशेषकर समान गोत्र के विवाह के मामले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications