नोएडा में इनामी बदमाश एंकाउंटर में ढेर
पुलिस के मुताबिक तीन लोग एक कार में सवार होकर जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें जांच के लिए रोका। कार में सवार लोगों ने कार रोकने की बजाय पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी।
पढ़ें- अपराध की अन्य खबरें
जवाबी कार्रवाई के दौरान कार में सवार एक व्यक्ति को गाली लग गई जबकि दो अन्य व्यक्ति कार छोड़कर फरार होने में सफल हो गए। पांच मिनट की मुठभेड़ के बाद पुलिस घायल व्यक्ति को अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक व्यक्ति के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान फारुकी के रुप में की गई। वह लीसारी गेट थाना क्षेत्र के लखीपुरा का निवासी था। नोएडा के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ दर्जनभर मामले दर्ज थे।
हरियाणा पुलिस ने फारुकी पर 50,000 रुपये इनाम की घोषणा की थी। पानीपत की पुलिस उसे तलाश रही थी। पुलिस ने बताया कि यूपी-92 सी 5055 नंबर की जेन कार से 9 एमएम की पिस्तौलें, एक राइफल और एक चाकू बरामद किया गया है।













Click it and Unblock the Notifications