मनमोहन ने उठाया हेडली का मुद्दा

Manmohan Singh, Barack Obama
अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मुंबई हमलों के साज़िशकर्ताओं में से एक डेविड कोलमैन हेडली से पूछताछ के लिए भारत की मांग का समर्थन किया है. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ हुई बातचीत के दौरान अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपना रुख़ स्पष्ट किया.

पिछले दिनों पाकिस्तानी मूल के अमरीकी नागरिक डेविड हेडली ने मुंबई हमलों के बारे में अपना दोष स्वीकार किया था. दोष स्वीकार करने के बदले में यह सहमति हुई थी कि उन्हें भारत प्रत्यर्पित नहीं किया जाएगा और न ही उन्हें मौत की सज़ा दी जाएगी.

विदेश सचिव निरुपमा राव ने पत्रकारों को बताया कि राष्ट्रपति ओबामा के साथ मुलाक़ात के दौरान मनमोहन सिंह ने हेडली से पूछताछ का मुद्दा उठाया. निरुपमा राव ने कहा, "बराक ओबामा ने हमारे अनुरोध का समर्थन किया कि ऐसी पूछताछ का कुछ प्रावधान होना चाहिए." हालाँकि निरुपमा राव ने इस मामले में किसी समयसीमा से इनकार किया लेकिन इतना ज़रूर कहा कि राष्ट्रपति ओबामा के मुताबिक़ अमरीका इस मुद्दे पर अपनी क़ानूनी प्रक्रिया के अंतर्गत काम कर रहा है.

पिछले दिनों डेविड हेडली से पूछताछ को लेकर भारतीय मांग के प्रति अमरीका की उदासीनता को लेकर भारत में कड़ी प्रतिक्रिया हुई थी. डेविड हेडली पर आरोप था कि उन्होंने मुंबई हमलों के स्थान तय करने में मदद की थी. 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए हमलों में 174 लोग मारे गए थे. बाद में हेडली ने मुंबई हमलों में अपनी भूमिका अदालत में स्वीकार की थी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+