विमान दुर्घटना के शिकार राजनेता

पोलैंड के राष्ट्रपति लेक केज़िंस्की की ख़राब मौसम के कारण हुई विमान दुर्घटना में 10 अप्रैल को मृत्यु हो गई.
उनके साथ उस विमान दुर्घटना में कई वरिष्ठ अधिकारी भी मारे गए हैं. पहले भी ऐसी विमान दुर्घटनाएं हुई हैं जिनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण व्यक्ति मारे जा चुके हैं. यहां ऐसे राजनेताओं की एक सूची दी जा रही है जो विमान दुर्घटनाओं का शिकार हुए हैं.
स्वीडन के प्रधानमंत्री अर्विड लिंडमैन नौ दिसंबर, 1936 को उस वक़्त मारे गए जब उनका विमान डग्लस डीसी-2 लंदन से उड़ान भर रहा था कि गहरे कोहरे के कारण वह क्राइडेन में मकानों से जा टकराया.
पोलैंड के प्रधानमंत्री का विमान बी-24-सी लिब्रेटर जिबराल्टर से उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद भूमध्यसागर में चार जुलाई 1943 को दुर्घटना ग्रस्त हो गया और निर्वासन की हालत में उनकी मृत्यु हो गई.
मध्य अफ़्रीकी गणराज्य के राष्ट्रपति बारथेल्मी बोगांडा 29 मार्च 1959 को उस समय मारे गए जब उड़ान के दौरान उनका विमान आसमान में ही अचानक फट पड़ा.
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव डैग हैम्मार्क्सजोल्ड 17 सितंबर, 1961 में उस समय मारे गए जब उनका विमान डग्लस डीसी-6बी ज़ाम्बिया के एक जंगर में जा गिरा.
इराक़ी राष्ट्रपति अब्दुस्सलाम आरिफ़ 13 अप्रैल 1966 में उस समय मारे गए जब उनका हेलिकॉप्टर एक तूफ़ान में फंसकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
यूगोस्लाविया के प्रधानमंत्री बिजेडिक 18 जनवरी 1977 को उस समय मारे गए जब उनका विमान गेट्स लरजेट बर्फ़ानी तूफ़ान में फंस कर एक पहाड़ से जा टकराया.
इक्वेडोर के राष्ट्रपति 24 मई को उस समय मारे गए जब उनका विमान बीच सुपर किंग एयर 200 एफ़एई-723 ख़राब मौसम के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
पनामा के राजनेता 31 जुलाई, 1981 को उस समय मारे गए जब पनामा की वायुसेना का विमान संदिग्ध परिस्थिति में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
मोज़ांबिक के राष्ट्रपति समोरा की 19 अक्तूबर को उस समय मृत्यु हो गई जब उनका विमान टूपोलेव-134 ए एक तूफ़ान में घिरने के बाद मपाटू पर उतारने की कोशिश में दुर्घटना ग्रस्त हो गया.
पाकिस्तानी राष्ट्रपति ज़िया उल हक़ की 17 अगस्त को उस समय मृत्यु हो गई जब पाकिस्तानी वायु सेना का विमान लॉकहेड सी-130बी बहावलपुर से उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद दुर्घटना ग्रस्त हो गया.
रवांडा के राष्ट्रपति हैबियरमाना और बुरुंडी के राष्ट्रपित एनटैरयामिरा छह अप्रैल को उस वक़्त मारे गए जब उनके विमान डसॉल्ट फ़ैकन 50 9एक्सआर-एनएन को किगाली एयरपोर्ट पर पहुंचने से पहले ही मिसाइल का निशाना बन गया.
मेसिडोनियाई राष्ट्रपति 26 फ़रवरी को उस वक़्त मारे गए जब उनका विमान बीचक्राफ़्ट सुपर किंग एयर 200 ज़ेड3-बीएबी ख़राब मौसम में मॉस्टर पर उतरने की कोशिश में दुर्घटना ग्रस्त हो गया था.
सूडानी राष्ट्रपति गारंग उस समय मारे गए जब 30 जुलाई को दक्षिणी सूडान में उनका हेलिकॉप्टर ख़राब मौसम के कारण एक पहाड़ से जा टकराया.
पोलैंड के राष्ट्रपति लेक केज़िंस्की की 10 अप्रैल को उस समय मृत्यु हो गई जब उनका विमान टुपोलेव-154 कुहरे वाले मौसम में पश्चिमी रूस में स्मोलेंस्क एयरपोर्ट की ओर जाते हुए दुर्घटना ग्रस्त हो गया.












Click it and Unblock the Notifications