सिब्बल न्यूजीलैंड के दौरे पर
भारतीय शिक्षा क्षेत्र में कई सुधारों की शुरुआत करने वाले सिब्बल की इस यात्रा के दौरान न्यूजीलैंड से शिक्षा के साथ शोध, तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा, शिक्षकों के प्रशिक्षण और दूरस्थ शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की उम्मीद है।
भारत-न्यूजीलैंड व्यापार परिषद के अध्यक्ष वेनसेसलस एंथनी ने आईएएनएस से कहा सिब्बल की यात्रा न्यूजीलैंड के शिक्षा क्षेत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि न्यूजीलैंड आने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में बहुत तेज बढ़ोतरी हो रही है। केवल पिछले वर्ष ही न्यूजीलैंड आने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में 42 प्रतिशत वृद्धि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications