शोएब ने आयशा को तलाक़ दिया

उमर फ़ारूक़
बीबीसी संवाददाता, हैदराबाद
पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक और आयशा सिद्दीकी के परिवार के बीच मध्यस्थता कर रहे हैदराबाद के कुछ जाने-माने लोगों में से एक ने बीबीसी को बताया है कि शोएब ने आयशा को तलाक़ दे दिया है.
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा से शादी करने की घोषणा कर चुके शोएब इससे पहले आयशा से निकाह की बात से इनकार करते रहे हैं.
आयशा के परिजन हैदराबाद के ही हैं. हाल ही में जब सानिया-शोएब ने शादी की घोषणा की तब आयशा के पिता ने कहा था कि शोएब को पहले तलाक देना चाहिए फिर किसी से शादी करनी चाहिए.
बीबीसी के साथ बात करते हुए मध्यस्थता में शामिल एक जानकार सूत्र ने इस बात की पुष्टि की कि शोएब ने उचित काग़ज़ात पर दस्तख़त कर दिए हैं और आयशा को तलाक़ दे दिया है.
जानकार सूत्र ने ये भी बताया कि शोएब मलिक इसकी औपचारिक घोषणा कुछ देर बाद करने वाले हैं.
शोएब मलिक भी अभी हैदराबाद में ही हैं.












Click it and Unblock the Notifications