यूरोपीय देशों की सैर आसान

यूरोपीय देशों की सैर आसान

यूरोपीय यूनियन के लगभग सभी देशों के लिए वीज़ा लेना अब पर्यटकों के लिए आसान हो गया है, आज से वीज़ा की नई प्रणाली लागू की गई है.

नई वीज़ा प्रणाली शेनगेन ज़ोन में आने वाले 25 देशों में लागू होगी जहाँ लोग पासपोर्ट की जाँच के बिना एक देश से दूसरे देश जा सकेंगे.

शेनगेन व्यवस्था में यूरोपीय संघ के 22 देश और यूरोपीय संघ के बाहर के तीन देश (नॉर्वे, आइसलैंड और स्विट्ज़रलैंड) शामिल हैं लेकिन ब्रिटेन और आयरलैंड उसका हिस्सा नहीं हैं.

जर्मनी, फ्रांस, इटली, स्पेन, लक्ज़मबर्ग, नीदरलैंड्स, नॉर्वे, डेनमार्क, पुर्तगाल और बेल्जियम जैसे देश शेनगेन सूची में शामिल हैं.

यूरोपियन यूनियन का कहना है कि नई व्यवस्था के तहत शेनगन वीज़ा हासिल करना "आसानी और समानता के सिद्धांत पर आधारित होगा."

90 दिन तक वैध रहने वाला सामान्य पर्यटक वीज़ा शेनगेन प्रणाली के तहत दिया जाएगा लेकिन उससे अधिक समय का वीज़ा, या काम करने के लिए जारी होने वाला वीज़ा अलग-अलग देश अपने नियमों के अनुसार देंगे.

नए नियमों के अनुसार दो सप्ताह के भीतर वीज़ा के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति का साक्षात्कार होगा और पंद्रह दिनों के भीतर ही अधिकारियों को निर्णय लेना होगा.

अभी तक वीज़ा दिए जाने से इनकार करने पर यह बताना ज़रूरी नहीं होता था कि उस फ़ैसले की वजह क्या है, लेकिन अगले साल पाँच अप्रैल के बाद से वीज़ा न दिए जाने का कारण भी बताना होगा, इसके अलावा जिन्हें वीज़ा नहीं दिया गया है उन्हें इसके ख़िलाफ़ अपील करने का भी हक़ होगा.

नए नियमों के तहत 12 साल से कम उम्र के बच्चों से कम वीज़ा फ़ीस (35 यूरो) ली जाएगी जबकि वयस्कों को 60 यूरो देने होंगे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+