उप्र में जहरीली शराब ने 7 की जान ली
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ें
पुलिस के अनुसार घटना रविवार को वाराणसी जिले की सीमा पर स्थित दानुपट्टी और जगन्नाथपुर गांवों में हुई, जो चौरी थाना क्षेत्र के अंर्तगत आता है। सभी पीड़ित श्रमिक तबके के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने शनिवार शाम वाराणसी जिले के शिवराजपुर गांव में अवैध रूप से बिकने वाली कच्ची शराब पी। इसकी वजह से देर रात इनकी हालत बिगड़नी शुरू हो गई और सुबह पांच लोगों की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि वाराणसी जिले के एक अन्य गांव से भी दो व्यक्तियों की मौत की खबर है। इसकी भी पड़ताल की जा रही है। बीमारों का इलाज जिला अस्पाताल में चल रहा है, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद वाराणसी और भदोही जिले की पुलिस ने शिवराजपुर गांव में संयुक्त रूप से छापेमारी कर कच्ची शराब बरामद की। फिलहाल चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
उन्होंने बताया कि शराब के नमूनों को इकट्ठा कर जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों को इन मौतों की वजह कच्ची शराब में मिथाइल एल्कोहल की मिलावट से होने का अंदेशा है।













Click it and Unblock the Notifications