नक्सलियों को समर्थन ना दें लालगढ़ निवासी : चिदंबरम
लालगढ़। केंद्रीय गृहमंत्री पी.चिदंबरम ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पश्चिम मिदनापुर जिले का दौरा किया। नक्सल प्रभावित इलाके लालगढ़ के दौरे के दौरान चिदंबरम ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि वे नक्सलियों का समर्थन न करें। लालगढ़ के तीन घंटे के दौरे के बाद चिदंबरम ने इलाके के लोगों से कहा कि वे नक्सलियों को भौतिक या नैतिक समर्थन न दें। गृह मंत्री यहां पर पिछले साल से चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा के मकसद से आए थे।
पढ़ें - चिदंबरम को नक्सलियों की धमाकेदार चेतावनी
रविवार को लालगढ़ के तीन घंटे के दौरे के बाद चिदंबरम ने कहा, "मैं यहां से मिली-जुली प्रतिक्रिया लेकर जा रहा हूं। हमने कई मोर्चों पर सफलता हासिल की है लेकिन अभी भी कुछ बिंदुओं पर हम काफी कमजोर हैं। चिदंबरम ने अभियान में लगे सुरक्षाकर्मियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अच्छी बात यह है कि केंद्रीय और राज्य सुरक्षा बल के जवानों ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है।
इसके साथ ही अभियान की सफलता के लिए कमजोर पक्ष पर प्रकाश डालते हुए उन्होने कहा कि 'नक्सली अभी भी लोगों की हत्याएं कर रहे हैं।' चिदंबरम ने कहा, "वर्ष 2010 में नक्सलियों ने अबतक 65 नागरिकों की हत्या की है।" सरकार का कहना है कि नक्सली देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए सबसे बड़े खतरे के रूप में उभर रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications