इराक़ : अल क़ायदा के 25 विरोधियों की हत्या
इराक़
में सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि राजधानी बग़दाद के दक्षिण में स्थित एक गाँव में कम से कम 25 लोगों की हत्या कर दी गई है. अधिकारियों के अनुसार इस घटना को अज्ञात बंदूकधारियों ने अंजाम दिया है जिन्होंने सुरक्षाकर्मियों की वर्दी पहन रखी थी. id="toptextpromo">समाचार
एजेंसियों के अनुसार हमलावर शनिवार तड़के सूफ़िया गाँव में दाख़िल हुए और उन्होंने महिलाओं समेत 25 लोगों पर गोलियाँ चलाईं. समाचार एजेंसी एएफ़पी ने इराक़ी गृह मंत्रालय के एक अफ़सर के हवाले से कहा है, "वर्दी पहने हुए लोग उन वाहनों पर सवार थे जिनका सेना इस्तेमाल करती है. इन्होंने सूफ़िया गाँव में तीन घरों पर धावा बोला और महिलाओं समेत 25 लोगों को मार दिया." id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>प्राप्त
जानकारी के अनुसार जिन लोगों पर हमला हुआ वो स्थानीय सुन्नी लड़ाकों से संबंधित है जिन्होंने वर्ष 2006-2007 में अल क़ायदा से अलग होकर अमरीकी और इराक़ी सेनाओं का साथ देने का फ़ैसला किया था. समाचार एजेंसियों के अनुसार इन्हें साहवा या जागरूकता अभियान के नाम से जाना जाता है और अमरीकी सेनाएँ इन्हें 'सन्स ऑफ़ इराक़' के नाम से बुलाती हैं. इन लोगों के अल क़ायदा से अलग हो जाने के बाद से इराक़ के कई हिस्सों में हिंसक गतिविधियों में ख़ासी कमी आई है.











Click it and Unblock the Notifications