डिस्कवरी के लिए उल्टी गिनती शुरू

Discovery
अमरीका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष शटल डिस्कवरी को छोड़ने की उल्टी गिनती शुरू कर दी है. डिस्कवरी को सोमवार को स्थानीय समय के अनुसार सुबह 6 बजकर 21 मिनट पर छोड़ा जाएगा. शटल को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से छोड़ा जाएगा और यह 13 दिन के मिशन पर होगा.

डिस्कवरी अपने मिशन के दौरान अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर उपकरणों की मरम्मत और आपूर्ति का काम करेगा. इस काम के लिए एक मल्टी परपज़ लाजिस्टिक्स माड्यूल (एमपीएलएम) की मदद ली जाएगी. एमपीएलएम के जरिए करीब 7,700 किलोग्राम का सामान स्टेशन में ले जाया जाएगा.

डिस्कवरी की मदद से जो सामान भेजा जा रहा है, उसमें अंतरिक्ष स्टेशन के दल के लिए कुछ ज़रूरी चीज़ों के अलावा साइंस रैक्स और सोने के इस्तेमाल में आना वाले छोटे क्वार्टर भी शामिल हैं.

सात सदस्यीय दल

शटल के साथ जाने वाले सात सदस्य गुरुवार को फ्लोरिडा पहुंच चुके हैं. शुक्रवार को हुए एक संवाददाता सम्मेलन में नासा के परीक्षण निदेशक स्टीव पेनी ने कहा कि यान को छोड़े जाने से संबंधित सभी तैयारियां ठीक तरीके से काम कर रही हैं. उन्होंने कहा, “सोमवार को होने वाली डिस्कवरी की उड़ान को लेकर हम उत्साहित हैं."

शटल से जुड़े मौसम अधिकारी कैथी विंटर्स ने कहा कि सोमवार के दिन मौसम के प्रतिकूल होने की संभावनाएं मामूली ही हैं. मिशन के दौरान तीन स्पेस वाक भी होंगे. हर स्पेस वाक साढ़े छह घंटे का होगा. स्पेस वाक के दौरान अंतरिक्ष यात्री रिक मास्ट्रैकियो और क्ले एंडरसन अंतरिक्ष स्टेशन के खराब हो चुके जाइरोस्कोप को बदलेंगे.

इसके अलावा अमोनिया के एक टैंक को हटाने का भी काम किया जाएगा. अमोनिया का इस्तेमाल अंतरिक्ष स्टेशन में मौजूद अनावश्यक गर्मी को हटाने में किया जाता है. अंतरिक्ष यात्री जापानी प्रयोगशाला से संबंधित एक प्रयोग को भी अंजाम देंगे. वर्ष 2010 में अंतरिक्ष बेड़े को हटाए जाने के पहले शटल से जुड़ी चार उड़ानें बाकी हैं. शुक्रवार को क़ज़ाकिस्तान के बेकानूर अंतरिक्ष केंद्र से सोयूज अंतरिक्ष यान का भी प्रक्षेपण किया गया. इस यान में नासा के अंतरिक्ष यात्री ट्रेसी काल्डवेल डायसन और रूस के अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर सोर्तसोव और मिकाइल कोर्निकोव सवार हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+