आतंकवाद के खिलाफ रूस के साथ जी-8

जी-8 देशों के विदेश मंत्रियों ने हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।" बैठक में रूस, नार्वे, अमेरिका और डेनमार्क के विदेश मंत्रियों ने हिस्सा लिया। रूस के विदेश मंत्री सेर्गई लावरोव ने कहा कि भविष्य में ऐसे हमलों से बचने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता है।
मास्को में सोमवार को पहला विस्फोट मध्य मास्को के लुब्यांका स्टेशन पर सुबह सात बजकर 56 मिनट पर हुआ। दूसरा विस्फोट नजदीकी पार्क कुलतुरी स्टेशन पर आठ बजकर 40 मिनट पर हुआ। पुलिस का मानना है कि ये आत्मघाती हमला है। इन विस्फोटों में कम से कम 38 लोग मारे गए और 70 से अधिक घायल हो गए।












Click it and Unblock the Notifications