राष्ट्रपति ओबामा की पहली अफ़गान यात्रा

Barack Obama
अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा व्हाइट हाउस में जाने के बाद पहली बार अफ़ग़ानिस्तान की यात्रा पर पहुँचे. उनका अफ़ग़ान दौरा बेहद गोपनीय रखा गया और अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करज़ई तक को उनके दौरे की जानकारी उनके पहुँचने के एक घंटे पहले दी गई.

अपनी यात्रा के दौरान ओबामा ने अफ़ग़ानिस्तान का राष्ट्रपति हामिद करज़ई से मुलाक़ात की और बगराम एयरबेस पर अमरीकी सैनिकों से मिले. हामिद करज़ई से बातचीत के बाद उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि वो एक ऐसा अफ़ग़ानिस्तान देखना चाहते हैं जहाँ बेहतर प्रशासन लागू हो. साथ ही भ्रष्टाचार और नशीले पदार्थों के उत्पादन पर भी नियंत्रण हो. आगे की बातचीत के लिए उन्होंने मई महीने में अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करज़ई को अमरीका आने का न्यौता भी दिया.

अमरीकी सैनिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने सैनिकों के बलिदान और त्याग के लिए उन्हें धन्यवाद कहा और विश्वास जताया कि वे अल क़ायदा को परास्त करने में कामयाब होंगे. ओबामा ने कहा कि अगर अमरीका अफ़ग़ानिस्तान से पीछे हटता है तो यह अमरीकियों की ज़िंदगी को ख़तरे में डालना तो होगा ही, साथ ही अफ़ग़ानिस्तान की प्रगति और बेहतरी की प्रक्रिया भी इससे प्रभावित होगी.

अमरीकी रणनीति

उन्होंने पिछले वर्ष दिसंबर में अफ़गानिस्तान में अमरीका की भावी नीति की घोषणा की थी. तब उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान में और 30,000 अमरीकी सैनिकों को भेजे जाने का आदेश दिया था. साथ ही उन्होंने कहा था कि अमरीकी सैनिक 2011 के मध्य से अफ़ग़ानिस्तान से लौटने लगेंगे. वैसे अभी तक महज़ कुछ हज़ार अतिरिक्त सैनिकों को अमरीका भेजा गया है और समझा जा रहा है कि इस साल गर्मियों तक और सैनिकों को वहाँ भेजा जाएगा.

गुप्त यात्रा

ओबामा की अफ़ग़ानिस्तान यात्रा को सुरक्षा कारणों से गुप्त रखा गया था. समाचार एजेंसी एपी के अनुसार अफ़ग़ान राष्ट्रपति को भी ओबामा के दौरे की सूचना उनके काबुल पहुँचने से एक घंटे पहले दी गई. ओबामा इससे पहले 2008 मे अफ़ग़ानिस्तान गए थे. तब अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव का अभियान चल रहा था.

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि ओबामा अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी और नेटो सेनाओं के कमांडर जेनरल स्टैनली मैक्क्रिस्टल से अफ़ग़ानिस्तान की ताज़ा स्थिति की जानकारी लेना चाहते हैं. पिछले वर्ष अफ़ग़ानिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान गड़बड़ियों के आरोप को लेकर ओबामा और करज़ई सरकार के बीच मतभेद की स्थिति बन गई थी.

अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेनरल जेम्स जोन्स ने अमरीकी राष्ट्रपति के विमान एयर फ़ोर्स वन में पत्रकारों को बताया कि राष्ट्रपति ओबामा चाहते हैं कि वे हामिद करज़ई को ये समझा सकें कि उन्हें अपने दूसरे कार्यकाल में ऐसी कुछ बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता है जिन्हें वे पहले दिन से ही नज़रअंदाज़ करते रहे हैं. राष्ट्रपति ओबामा इससे पहले पिछले साल इसी तरह अचानक इराक़ का भी दौरा कर चुके हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+