जया की कमी महसूस करते हैं अमर
समाजवादी
पार्टी से निष्कासित नेता अमर सिंह ने कहा है कि वो सपा में बने रहने के लिए जया बच्चन से नारा़ज़ नहीं हैं. उन्होंने संकेत दिया कि वो चाहेंगे कि जया बच्चन भी उनके साथ हों. id="toptextpromo">अमर
सिंह ने दिल्ली में आयोजित क्षत्रिय महाकुंभ में रविवार को कहा,''जया कहती हैं कि वो समाजवादी पार्टी में मेरी कमी महसूस करती हैं. मैं कहना चाहता हूं कि मैं भी आज इस मंच पर उनकी कमी महसूस कर रहा हूं.'' उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी में जो कुछ चल रहा है, उससे जया भी नाखुश हैं. id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उनका
कहना था,'' हालांकि उन्होंने मुझसे आवाज़ उठाने के बजाए धैर्य रखने की सलाह दी थी लेकिन क्षत्रिय होने के नाते मैं धैर्य नहीं रख सका. आख़िर सहने की भी एक सीमा होती है.'' उन्होंने कहा कि वो जया के सपा में ही बने रहने से बच्चन परिवार से बिल्कुल नाराज़ नहीं है क्योंकि राजनीति पारिवारिक रिश्ते से बिल्कुल अलग होता है. हालांकि अमर ने पहले कहा था कि मार्च तक वो नई पार्टी बना लेंगे लेकिन उन्होंने ऐसी कोई घोषणा नहीं की.











Click it and Unblock the Notifications