प्रवेश नहीं मिलने से स्टीफन कोर्ट में रहने वाले आक्रोशित

इमारत में लगी भीषण आग में 24 लोगों की मौत हो गई थी और कम से कम 10 लापता बताए जा रहे हैं। गुरुवार को इमारत के सामने बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए लेकिन पुलिस ने उन्हें इमारत में प्रवेश की अनुमति नहीं दी।

प्रवेश करने पर रोके जाने से आक्रोषित एक महिला ने कहा, "यह हास्यास्पद है। वे कह रहे हैं कि इमारत की दो मंजिलों को कल ध्वस्त कर दिया जाएगा। यदि ऐसा होता है तो हमारे सामानों का क्या होगा? कम से कम हम अपना कुछ सामान बचा लें।"

इमारत के निवासी उस समय और आक्रोशित हो गए जब मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य ने भी स्वीकार कर लिया कि इमारत की दो मंजिलें गैरकानूनी तरीके से बनाई गई हैं। उन्होंने कहा, "कोलकाता नगर निगम क्या कर रहा था।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बात का पता लगाया जा रहा है कि इमारत की ऊंचाई बढ़ाने के लिए आदेश किसने दिया था।

गुरुवार को इमारत के आसपास इकट्ठा लोगों ने भक्ति गीत गाया, जबकि कुछ इमारत में प्रवेश करने के लिए प्रयास कर रहे थे। पुलिसकर्मियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से कहा कि इमारत में प्रवेश करना फिलहाल खतरनाक है।

इमारत की दूसरी मंजिल पर रहने वाले ललित मल्होत्रा ने कहा कि वह अपने घर में प्रवेश करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "हमारे घरों को तोड़ दिया जाएगा तो इसका निर्माण कौन करेगा?"

कोलकाता के संयुक्त पुलिस आयुक्त जावेद शमीम ने कहा कि वह लोगों की भावनाओं को समझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल इमारत से मलबों को हटाया जा रहा है और जब कोलकाता नगर निगम हरी झंडी दिखा देगा तो लोगों को इमारत में प्रवेश करने की इजाजत दी जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+