कितनी भी हो परेशानी, बाबाओं से दूर रहें 'नेता'
पणजी। गोवा से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य शांताराम नाईक ने सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से राज्य के लोगों के हित में फर्जी 'साधु' और 'बाबाओं' के साथ बैठक करने से बचने का आग्रह किया है। नाईक ने एक बयान जारी कर ये अपील की है "कई राजनीतिक लोग अपनी राजनीतिक समस्याओं के समाधान की आशा लेकर बाबाओं के साथ जुड़ते हैं।"
सांसद नाईक ने हिन्दू संगठन सनातन संस्था पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की है। इस संगठन के सदस्यों पर गोवा में बीती दीवाली विस्फोट करने के आरोप है। सांसद ने गोवा के युवाओं से भी आग्रह किया है कि वे आपराधिक रिकार्ड रखने वाले इन फर्जी बाबाओं और साधुओं से दूरी बनाएं।
दक्षिण भारत की एक प्रमुख अभिनेत्री और स्वामी परमहंस नित्यानंद के बीच सेक्स स्कैंडल के मामले पर बोलते हुए नाइक ने कहा, "देशभर में फर्जी साधु और बाबा भरे हुए हैं जिनमें से कुछ लोग गत दिनों रंगे हाथों पकड़े गए हैं।"













Click it and Unblock the Notifications