दिल्ली से हटेंगे ऑटो, पर अभी नहीं: शीला

मीडिया से बातचीत में शीला दीक्षित ने कहा, "ऑटो रिक्शा को चरणबद्ध तरीके से हटाने का काम निश्चित रूप से तुरंत नहीं किया जाएगा।" उन्होंने कहा कि कई वाहन निर्माताओं ने बैटरी से चलने वाले ऑटो रिक्शा, कारों और वैन के लिए दिल्ली सरकार से संपर्क किया है।
पढ़ें- दिल्ली की अन्य खबरें
दीक्षित ने कहा, "हम भविष्य में सार्वजनिक परिवहन के लिए केवल स्वच्छ ईंधन का उपयोग करना चाहते हैं। यह अभी बहुत आरंभिक अवस्था में है। देखते हैं कि भविष्य में यह क्या आकार लेता है।"
उल्लेखनीय है कि दीक्षित ने बुधवार को विधानसभा में कहा था कि उनकी सरकार चरणबद्ध ढंग से दिल्ली से ऑटो रिक्शा को हटाना चाहती है। उन्होंने कहा था कि ऑटो रिक्शा एक अच्छा विकल्प नहीं है। वे असुविधाजनक और पर्यावरण को प्रदूषित करते हैं। ऑटो रिक्शा चालक अनियंत्रित हैं और यात्रियों को परेशान करते हैं।
शीला दीक्षित का मानना है कि दिल्ली में एक लाख से ज्यादा ऑटो रिक्शे चलते हैं, जिनमें आधे गैरकानूनी ढंग से चल रहे हैं। इनकी वजह से यातायात बुरी तरह प्रभावित होता है।












Click it and Unblock the Notifications