यूपी: सपा विधायक ने महिला को जलाया

पुलिस ने बताया कि सदर विधायक श्रीपति आजाद पर आरोप है कि उन्होंने मंगलवार रात अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव रामपुर बुजुर्ग में एक विधवा को उसके ही घर में मिट्टी का तेल छिड़कर जलाकर मारने का प्रयास किया। गंभीर रूप से झुलसी विधवा महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़िता के बेटे की शिकायत पर मंगलवार देर रात विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
फिलहाल विधायक का पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि पिछले काफी समय से विधायक का विधवा सावित्री देवी के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। प्रथम दृष्टया घटना के पीछे जमीन का विवाद एक कारण हो सकता है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीड़िता फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है। घटना के वक्त वह घर में अकेली थी।












Click it and Unblock the Notifications