चतुर्वेदी को हटाने के फैसले का राकांपा ने किया स्वागत

इसके बाद मंगलवार को उन्हें प्रवक्ता पद से हटा दिया गया था। राकांपा नेता तारिक अनवर ने कहा, "हम इस कार्रवाई से संतुष्ट हैं। भाषा के मामले में नेताओं को शालीनता बरतनी चाहिए।" उल्लेखनीय है कि चतुर्वेदी ने एक टेलीविजन चैनल को साक्षात्कार देने के क्रम में पवार के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। चतुर्वेदी ने जब यह टिप्पणी की थी तो उन्हें कथित तौर पर इस बात की जानकारी नहीं थी कि कैमरा चालू है।
कांग्रेस ने चतुर्वेदी के बयान से खुद को अलग कर लिया है। पार्टी ने कहा है कि यह कांग्रेस का आधिकारिक बयान नहीं है। ऑफ द रिकार्ड बातचीत में चतुर्वेदी ने यह टिप्पणी की थी। गौरतलब है कि चतुर्वेदी इससे पहले अमर सिंह के खिलाफ टिप्पणी करने के कारण भी प्रवक्ता पद से हटाए जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications