मेघालय कांग्रेस में विद्रोह, फैसला करेंगी सोनिया
लपांग ने कहा, "मैं पार्टी आलाकमान से मेघालय के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम के बारे में चर्चा के लिए दिल्ली पहुंच रहा हूं। मैं कांग्रेस का एक अनुशासित कार्यकर्ता हूं। मैं पार्टी आलाकमान से मार्गदर्शन लेने आ या हूं। " उन्होंने कहा कि अगर यह साबित हो जाए कि पार्टी के बहुसंख्यक विधायक उनके खिलाफ हैं तो वह पद छोड़ने के लिए तैयार हैं।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष फ्राइडे लिंगदोह के नेतृत्व में कम से कम 14 विधायकों ने लपांग से कहा था कि वह अपने मंत्रिमंडल में शामिल दो निर्दलीय विधायकों को बाहर कर दें। राज्य के विधायकों का यह दल मांग कर रहा है कि मंत्रिमंडल में कांग्रेस के लोगों को शामिल किया जाए।
सोनिया से पहले ही मिल चुके बागियों ने कांग्रेस के भी तीन लोगों को मंत्रिमंडल से बाहर करने की मांग की। एक बागी ने कहा, "मौजूदा मंत्रिमंडल को दो या तीन लोग चला रहे हैं। मुख्यमंत्री ने हमारे विचार कभी नहीं सुने और न ही कभी हमारी शिकायतें जाननी चाहीं।"













Click it and Unblock the Notifications