'चमत्कार की उम्मीद नहीं पर वार्ता जारी रहेगी'
पणजी। रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान में 42 आतंकवादी शिविर मौजूद हैं लेकिन पाक सरकार की ओर से इस दिशा में गंभीर कदम नहीं उठाए गए हैं। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि हालांकि उन्हे पाकिस्तान से किसी बदलाव की कोई उम्मीद नहीं है लेकिन भारत पाकिस्तान से वार्ता जारी रखेगा।
एंटनी ने पाकिस्तान के रवैये पर खेद जताया और कहा कि पाकिस्तान ने कभी भारत में आतंकवादी गतिविधयों को अंजाम देने वालों के खिलाफ गंभीर कदम नहीं उठाए। एंटनी ने कहा, "बहरहाल, मैं किसी चमत्कार की उम्मीद नहीं करता।"
उल्लेखनीय है कि भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों के लिए हथियार, आर्थिक मदद और प्रशिक्षण देने के आरोपों को पाकिस्तान हमेशा खारिज करता रहा है।













Click it and Unblock the Notifications