जबरन वसूली करते पकड़ा गया सीआरपीएफ जवान

हेमंत कुमार बारिक को एक व्यवसायी से एक लाख रुपये लेते समय गिरफ्तार किया गया। सीआरपीएफ कर्मी ने व्यवसायी से पांच करोड़ रुपये की मांग की थी। सीबीआई के अतिरिक्त अधीक्षक पी.के.पाणिग्रही ने कहा, "हमने उसे एक लाख रुपये लेते हुए गिरफ्तार किया। उसने व्यवसायी से पांच करोड़ रुपये की मांग की थी। व्यवसायी के टैक्स के मामलों का समाधान करने के लिए उसने राशि की मांग की थी।"
पुलिस के मुताबिक बारिक उड़ीसा के बालासोर जिले का रहने वाला है और सीआरपीएफ कर्मी के रूप में उसकी तैनाती कोलकाता में की गई है।












Click it and Unblock the Notifications